काफी देर तक जब दानिश घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसी बीच परिजनों को जानकारी मिली की दानिश का शव खेत में पड़ा हुआ है। बेटे ही हत्या की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। हत्या का शक होने पर परिजनों ने दानिश के दोस्त राशिद से बात की लेकिन वह धमकी देता हुआ फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार ही पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।