फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होली के विवाद में युवक को गोली मारी, घायल

विज्ञापन
सरधना। बुबकपुर में गोली लगने से घायल कार्तिक। परिजन
विज्ञापन
- तमंचे की बट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

- गांव बुबकपुर का मामला, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव बुबकपुर में रंजिश के चलते दो पक्षों में शुक्रवार को मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इसमें परतापुर थाना क्षेत्र के गांव कुंडवा निवासी कार्तिक पेट में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे पक्ष से हिमांशु पुत्र सुशील सिर में तमंचे की बट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को होली के दिन हिमांशु और प्रिंस पक्ष के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। उस दौरान हिमांशु ने प्रिंस को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने मामलों को शांत करा दिया था। शुक्रवार को हिमांशु अपने साले के साथ गांव के बाहरी छोर पर स्थित बाग में बैठा था। इसी बीच प्रिंस अपने साथी कार्तिक व अन्य अज्ञात लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन

कार्तिक ने तमंचे की बट से हिमांशु के सिर पर हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जबकि मारपीट के दौरान चलाई गई गोली कार्तिक के पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख आरोपी मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों घायलों का उपचार कराया जा रहा है। किसी भी पक्ष की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें