फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वेबिनार में केंद्रीय बजट के प्रभाव के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने शुक्रवार को वेबिनार का आयोजन किया। इसका विषय कृषि और ग्रामीण परिवर्तन की दिशा में नई सोच रहा। इस दौरान केंद्रीय बजट के प्रभाव के बारे में भी बताया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ केंद्रीय बजट की विशेषताएं भी बताई गईं। इसके माध्यम से कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। यह भी कहा गया कि बजट के लाभ के लिए नीति निर्माताओं, कृषि वैज्ञानिकों, उद्योग जगत और किसानों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद जरूरी है। इससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी विकास और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें