फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क पार कर रहे युवक की स्कूल बस की टक्कर से मौत, चालक हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, पुलिस ने बस को भी कब्जे में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे (एनएच-34) स्थित सलारपुर गांव में सड़क पार करते समय 35 वर्षीय युवक अमित को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया और बस को भी जब्त कर लिया गया।
गंगानगर आई-ब्लॉक में अमित पत्नी करिश्मा और दो बच्चों के साथ रह रहा था। वह सलारपुर स्थित एसएफ क्रिकेट बैट कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह वह हाईवे पर टेंपो से उतरा। फैक्टरी दूसरी ओर होने के कारण वह सड़क के बीच लगी क्रैश बैरियर को कूदकर जाने लगा। इसी दौरान मवाना की ओर से आ रही आईआईएमटी एकेडमी की बस ने अमित को टक्कर मार दी। इससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और युवक को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर गंगानगर थाना पुलिस पहुंच और बस सहित चालक को हिरासत में ले लिया। इस मामले में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पत्नी करिश्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अमित की मौत पर परिवार के लोग बिलखते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें