फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में स्कूटी सवारी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा थाना क्षेत्र में कैली गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

खरखौदा। गांव खासपुर निवासी भविष्य कश्यप(18) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम गांव कैली स्थित बस स्टैंड के पास हुआ। तेज रफ्तार किसी वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भविष्य की मौत को गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी मनोज कश्यप का बेटा भविष्य कश्यप शुक्रवार शाम अपने साथी सरवन और अंकुर के साथ स्कूटी से कैली गांव गया था। तीनों कैली बस स्टैंड पर पहुंचे। सड़क पार करने से पहले सरवन और अंकुर स्कूटी से उतर गए और पैदल सड़क पार करने लगे। बताया गया कि इसके बाद भविष्य स्कूटी लेकर सड़क पार करने लगा। इसी दौरान मेरठ की ओर से तेज गति से आए किसी वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भविष्य सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद उसके दोनों साथियों ने घायल भविष्य को आनन-फानन में उपचार के लिए एनसीआर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद साथी और परिजन उसे उपचार के लिए हापुड़ के कई अस्पतालों में लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद भविष्य को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत की खबर गांव खासपुर पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी गई।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें