सरधना। झिटकरी गांव के युवकों ने सेना भर्ती की तैयारी के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के ख
सरधना। झिटकरी गांव के सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल मैदान में अभ्यास करने की अनुमति मांगी है। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को तहसील पहुंचकर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
युवाओं ने बताया कि उन्हें फिलहाल सड़क पर दौड़ लगानी पड़ती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा उन्हें अन्य कई प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के पास स्थित नवोदय विद्यालय का खेल मैदान उनकी तैयारी के लिए उपयुक्त स्थान है। ज्ञापन के माध्यम से युवाओं ने सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक मैदान में अभ्यास की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने बताया कि वह विद्यालय के समय का पूरा सम्मान करते हुए केवल विद्यालय समय से पहले और बाद में ही मैदान का उपयोग करना चाहते हैं। ज्ञापन देने वालों में गौरव कुमार, अनिकेत, अंकुश, सौरभ, विकास गौतम सहित अन्य युवा शामिल थे।