सरूरपुर। गांव भूनी में मिशन शक्ति के तहत जागरुकता कार्यक्रम में शामिल माहिलाएं। पुलिस
सरूरपुर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गांव भूनी में पंचायत कार्यालय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम प्रधान, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बीसी सखी, आशा वर्कर्स और ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, मिशन शक्ति केंद्र और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही टीम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिए कि वह इन योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं का जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि हर महिला और बालिका तक इन सुविधाओं की जानकारी पहुंच सके।