संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट में 10 साल की बालिका को उठाकर ले जा रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पहले तो उसकी जमकर धुनाई की। जिसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर रही है।
लिसाड़ी गेट की एक कालोनी में 10 साल की बालिका सड़क पर खेल रही थी। इसी दौरान शालीमार गार्डन निवासी फिरोज बच्ची को उठाकर सुनसान स्थान की ओर ले जाने लगा। आसपास के लोगों ने उसे देख लिया। जिसके बाद लोगों ने शोर मचा दिया। वह बालिका को छोड़कर भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।