फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खुशियां मातम में बदली: धारदार हथियारों से हमला कर प्रधान के दो भाइयों को उतारा मौत के घाट, पांच घायल

Sat, 21 Mar 2026 11:02 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत मेहरमती गणेशपुर गांव के कब्रिस्तान से हुई, जब चुन्नू पुत्र नसीर और ग्राम प्रधान पक्ष के सलमान पुत्र वजरुद्दीन (भतीजा) के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ आशुतोष कुमार मौजूद हैं। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Meerut Double Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में ईद के दिन हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें ग्राम प्रधान सहीदू के दो सगे भाई, भूरा (40) और सैमुद्दीन (36), की मौत हो गई। वहीं, इस झड़प में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत गांव के कब्रिस्तान से हुई, जब चुन्नू पुत्र नसीर और ग्राम प्रधान पक्ष के सलमान पुत्र वजरुद्दीन (भतीजा) के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें घर भेजा। 

विज्ञापन


आरोप है कि कुछ देर बाद शराब के नशे में चुन्नू ने उत्पात मचाना शुरू किया और इसी दौरान सलमान पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे भूरा मौके पर पहुंचे। इसी बीच दोनों पक्षों के लोग धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए और संघर्ष शुरू हो गया। इस झड़प में भूरा और सैमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां भूरा को मृत घोषित किया गया। 

वहीं, सैमुद्दीन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घटना में तौहीद, एहसान, अजरूद्दीन, आमिर, मंसूर सहित कई अन्य लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से शाहिद और शाकिब भी घायल बताए गए हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ आशुतोष कुमार मौजूद हैं। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें