फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्टार्टअप आइडिया देकर सीसीएसयू के सहयोग से आगे बढ़ें युवा

Tue, 17 Jan 2023 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आपके पास कोई स्टार्टअप आईडिया है तो आप उसे बता कर सीसीएसयू के सहयोग से आगे बढ़ सकते हैं। अगर आपका आईडिया विश्वविद्यालय को पसंद आया तो आपको इनाम भी मिलेगा।
विज्ञापन
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आप अपना नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो सीसीएसयू ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों को उड़ान भरने में मदद करेगा। इसके लिए आपको अपना पंजीकरण कराना होगा। विवि द्वारा दिए गए लिंक पर जाकर एक गूगल फार्म भरना होगा। अगर स्टार्टअप विशेषज्ञों को पसंद आया तो इसके लिए ईनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीसीएसयू के स्टार्टअप एंड इंक्यूबेशन सेंटर ने चैंम्पियंस फॉर टूमारो नाम से इनोवेशन चैलेंज शुरू किया है। जिसके तहत सबसे अच्छे स्टार्टअप को प्रथम पुरस्कार के रूप मे दस हजार रुपये प्रति चैलेंज तथा द्वितीय स्थान पर आने वाले छह एप्रीसिएशन पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। इसमें सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक व छात्र भाग ले सकते हैं। आइडिया देने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।

तीन चीजों पर मांगे है स्टार्टअप
सीसीएसयू के स्टार्टअप एंड इंक्यूबेशन सेंटर ने तीन चीजों पर युवाओं व शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। इसमें पहला चैलेंज ईको स्पोर्टस सिस्टम, दूसरा डॉयरेक्ट बीटूसी सर्विस तथा तीसरा ग्लोबलाइजेशन रेवड़-गजक है। कार्यक्रम के संयोजक और स्टार्टअप सेल के समन्वयक प्रो. हरे कृष्णा का कहना है इनोवेशन चैलेंज का उद्देश्य युवाओं के सपनों को पूरा करना है। इस चैलेंज के माध्यम से नए-नए युवाओं के स्टार्टअप आएंगे, जिसको पूरा करने में विश्वविद्यालय द्वारा मदद की जाएगी। पूरी जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट के स्टार्टअप एंड इंक्यूबेशन सेंटर के वेब पेज से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें