फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीई को आता देख ट्रेन से कूदा युवक, मौके पर मौत

Thu, 22 Mar 2018 06:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

टीटीई को अपनी ओर आता देखकर एक बेटिकट युवक ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। हादसे में ट्रेन के नीचे आने से कटकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। यह घटना यूपी के मेरठ शहर की है।

विज्ञापन


बादाम मंडी निवासी नीरज कुमार (30) पुत्र छिद्दा सिंह गाजियाबाद स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। बुधवार को वह ट्रेन से ड्यूटी जा रहा था। कैंट स्टेशन से वह एक पैसेंजर में चढ़ा। ड्यूटी समय से पहुंचने के चक्कर में वह बिना टिकट ही ट्रेन में चढ़ गया। तभी टीटीई पहुंच गया। उसे देखते ही नीरज ने ट्रेन से छलांग लगा दी और वह ट्रेन के नीचे आ गया। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवक की जेब में मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त की। 

मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि नीरज दो भाई हैं। दूसरे भाई का नाम अमित है। वह पुताई करता है। एक अविवाहित बहन है। घर की आर्थिक स्थिति खराब है। नीरज शादीशुदा था। डेढ़ साल का बेटा है। नीरज पहले परतापुर स्थित एक बैडमिंटन फैक्ट्री में काम करता था। यहां से काम छोड़कर एक हफ्ते पूर्व ही गाजियाबाद में नौकरी शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें