फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीच-बचाव करने आए युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। गांव फतेहपुर नारायण में शनिवार शाम मामूली विवाद खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक ग्रामीण पर तीन सगे भाइयों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग होने की भी चर्चा है। पुलिस फायरिंग की जांच कर रही है। मौके पर पहुंची किठौर पुलिस ने घायल को कस्बा स्थित अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव फतेहपुर नारायण निवासी गौरव, राम और पवन तीनों भाइयों का किसी बात को लेकर गांव के ही बिंदर से विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वहां से गुजर रहे राजन उर्फ राजू ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। आरोप है कि तीनों भाइयों ने बिंदर के साथ उस पर भी धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार विवाद के दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजन को थाने लाने के बाद अस्पताल भेज दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। सीओ सौम्या अस्थाना का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें