फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पंचायत के अजीब फरमान से आहत युवक ने की आत्महत्या कोशिश

Mon, 05 Mar 2018 06:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
युवक के साथ अभ्रदता
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के इस शहर में एक युवक को पंचायत ने अजीब फरमान सुनाया। पंचायत के फैसले से आहत होकर युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


दरअसल, सहारनपुर शहर के इंद्रा कॉलोनी में पंचायत का वीडियो वायरल होने से पूरे मामले का खुलाया हो गया। एक युवक को स्थानीय लोगों ने किसी लड़की के साथ होने का आरोप लगाकर पकड़ लिया। और उसकी जमकर पिटाई की गई। जब इतने से मन नहीं भरा तो लोगों ने उसके मुंह पर मल-मूत्र फेंका। इससे वह आहत हो गया और फिर उसने आत्मदाह की कोशिश की।  

पढ़ें : घर में घुसकर किशोरी से गैंगरेप, पंचायत ने सुनाया अजब फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत का फरमान
इसके बाद फिर से कॉलोनी में हुई पंचायत में युवक की जमकर पिटाई की गई। उसके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे मामला का वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल होने के बाद उस युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। 

उधर, पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस भी जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें