फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने डिप्रेशन के चलते फांसी लगा ली। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि परिजनों के आग्रह पर शव बिना पोस्टमार्टम कराए उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रेम विहार निवासी संजू पुत्र मंगल सिंह ट्रैवल कंपनी में कार चालक था। परिजनों ने शुक्रवार सुबह संजू को फंदे पर लटके देखा। इससे घर में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतारा। इसकी जानकारी पाकर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बताया कि करीब दो माह पूर्व संजू की पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके चलते वह डिप्रेशन में था। इसके परिणामस्वरूप उसने फांसी लगा ली। परिजनों ने कार्रवाई नहीं करने की बात कही। परिजनों के लिखित आग्रह के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें