फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू की बैठक, आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग

विज्ञापन
गांव जसड़ सुलताननगर में किसानों की समस्या को लेकर बैठक करते भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की एक पंचायत आहूत की गई। भाकियू की पंचायत में किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीरता से विचार विमर्श करते हुए प्रशासन को एक शिकायती पत्र सौंपा गया। जिसमें आवारा पशुओं को को तुरंत पकड़ने की मांग करते हुए गन्ना आदि समस्याओं पर भी विचार रखे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हसीना बेगम के आवास पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की पंचायत हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से आवारा घूम रहे पशुओं को जल्द से जल्द पकड़कर गौशाला में भेजने की मांग की। पंचायत में गजेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार महंगाई और जबरदस्ती के बिल थोप रही है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान रुका हुआ है। पंचायत में आह्वान किया गया कि 18 मार्च को किसानों की समस्या को लेकर जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्षता जमशेद ने की जबकि संचालन तहसील अध्यक्ष दिनेश प्रधान ने किया। शमीम प्रधान, आजाद, धीर सिंह, सोनू, धर्मवीर, सतपाल, कृपाल जंगठी, सुरेश पाल, बलेश्वर फौजी, डॉक्टर फुरकान, गजेंद्र सिंह, सत्यवीर जंगेठी, दिनेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें