फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव गोटका निवासी हरिओम शर्मा पुत्र शीशपाल शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने युवक को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शीशपाल शर्मा ने तहरीर में बताया कि उसका 30 वर्षीय बेटा हरिओम पूजा-पाठ का कार्य करता है। बीते 13 अगस्त को अपनी मां से वह किसी के यहां पूजा-पाठ करने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक वह घर वापस नहीं आया। उसका फोन भी बंद आ रहा है। बताया कि उसी दिन से युवक की तलाश कर रहे हैं लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि युवक की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द युवक को सकुशल तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें