फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छुर गांव से संदिग्ध हालात में युवक लापता

विज्ञापन
सरधना। छुर गांव से लापता कपिल। परिजन
विज्ञापन
- चार दिन से तलाश में जुटे परिजन, मोबाइल भी बंद, पुलिस से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के छुर गांव से 27 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह खेतीबाड़ी करता था। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को युवक के पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई।
छुर गांव निवासी मांगेराम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कपिल कुमार 22 अक्तूबर को किसी काम से घर से बाहर गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। कई बार कॉल करने के बावजूद उससे बात नहीं हो सकी। बाद में उसका मोबाइल भी बंद हो गया। युवक के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार को मांगेराम ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए बेटे को तलाश करने की मांग की। परिजनों ने युवक के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें