फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगरः रामलीला के मंच पर ताड़का का किरदार निभा रहा था शख्स, अचानक लगी आग, हालत गंभीर

Mon, 30 Sep 2019 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोहल्ला रामपुरी में रामलीला मंचन में ताड़का बना युवक कपड़ों में आग लगने से बुरी तरह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार रात मोहल्ला रामपुरी में रामलीला मंचन के दौरान ताड़का वध का मंचन किया जा रहा था। यहां राक्षसी ताड़का के किरदार में गांधीनगर निवासी अंकित मुंह से आग निकालने का करतब दिखा रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  यूपी: मेरठ के भावनपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर हुई फायरिंग, कई घायल
विज्ञापन


इसी दौरान उसके कपड़ों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख मंडप में भगदड़ मच गई। दर्शकों और कमेटी पदाधिकारियों ने बमुश्किल युवक के कपड़ों से आग बुझाई। वहीं हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। कमेटी सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें