संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी मनीष पुत्र राजू बीते बृहस्पतिवार को घर से किसी काम के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी युवक की जानकारी जुटाई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। कई दिन बीतने के बाद भी युवक के वापस नहीं लौटने से परिजन चिंतित है।
मनीष के लापता होने के संबंध में उसकी दादी बाला ने सरूरपुर थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, घर से निकलने के बाद मनीष से संपर्क नहीं हो सका। काफी तलाश के बावजूद जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस से मदद मांगी गई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा उसके संबंध में आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।
-