फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने जताई आशंका, घटनास्थल पर मिले खाली गिलास और नमकीन के पाउच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। रामराज के मोहल्ला हादीपुर निवासी मोनू जाटव (25) पुत्र संजय का शव मंगलवार की सुबह 9:30 बजे हरभजन के आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घटना पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, मोनू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और मजदूरी करता था। बड़े भाई सोनू के अनुसार, मोनू ने करीब 14 माह पहले गांव मोड़ खुर्द निवासी गुलशन से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, गुलशन के पास छोटे मोबाइल को लेकर भी घर में विवाद होता था। मोनू के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। तीनों भाइयों का पालन-पोषण दादी शिमला ने किया था। परिजनों ने मोनू की मौत के कारणों पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि घटनास्थल के पास खाली गिलास और नमकीन के पाउच मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोनू की मौत के मामले में भाई सोनू की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी गुलशन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें