फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाट स्पाट का इलाका हुआ सील। लोगों को हुई परेशानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। चौबला गांव में एक युवक की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा। युवक एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में घर-घर जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन

चौबाला गांव निवासी युवक मेरठ में प्राइवेट अस्पताल में काम करता है। बृहस्पतिवार को जुकाम, बुखार होने पर युवक ने मेडिकल में अपनी कोरोना की जांच कराई। शुक्रवार रात युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानी सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास ने बताय कि शनिवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी। टीम घर-घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। जानी थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी ने बताया कि अधिकारियों के आदेश अनुसार चौबला को सील किया जाएगा।
मोहल्ला राजा दरवाजा में लगाई सील
परीक्षितगढ़। नगर के मोहल्ला राजा दरवाजा व मवाना बस स्टैंड के समीप हॉट स्पाट इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है। नगर के मोहल्ला राजा दरवाजा निवासी जीआरपी में तैनात सोनू कोरोना पॉजिटिव मिला था। शुक्रवार को पुलिस ने मोहल्ले में पहुंचकर संक्रमित मिले युवक के घर के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया। सुबह हॉट स्पाट क्षेत्र में पुलिस तैनात रही तथा आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। लेखपाल रोहित शर्मा व थानाध्यक्ष मिथुन दीक्षित ने बाजार बंद करा दिया। नगर पंचायत कर्मचारियों ने सैनिटाइजर का छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें