फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आईआईएमटी में एलएलसी टेन-10 के ट्रायल में उमड़े युवा

विज्ञापन
सुनील कैथवास.... क्रिकेटर सुरेश रैना का स्वागत करते हिमांशु - फोटो : sundarbani
विज्ञापन
मेरठ। आईआईएमटी विवि स्थित आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में मंगलवार को एलएलसीटेन-10 के लिए ट्रायल में सैकड़ों युवा क्रिकेटर पहुंच गए। सुबह से ही यहां प्रवेश के लिए होड़ मची रही। काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के मुखौटे पहनकर और हाथों में बैनर लेकर पहुंचे। उन्होंने सुरेश रैना का जोरदार स्वागत किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और आलराउंडर के रूप में युवाओं ने अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए ट्रायल में श्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास किया। इस दौरान युवाओं में भारी उत्साह रहा। वे अपने हीरो क्रिकेटर की झलक देखने को बेताब रहे।
विज्ञापन

लीजेंड्स लीग क्रिकेट और अमर उजाला की ओर से कराए गए ट्रायल के लिए पूर्व में बड़ी संख्या में कई राज्यों से खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। इसके साथ ही सुबह यहां पहुंचकर भी पंजीकरण कराया गया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ और टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के चयनकर्ताओं की पारखी नजरों के बीच क्रिकेटरों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोपहर में आईआईएमटी इन्वेडर्स की टीम के मेंटर एवं पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, प्रतिकुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पियांशु अग्रवाल ने सुरेश रैना का स्वागत किया। विवि परिसर में सड़क के दोनों ओर सुरेश रैना के मुखौटे पहने और हाथों में बैनर लिए छात्र-छात्राओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सुरेश रैना ने ट्रायल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यूपी में प्रतिभावान युवा क्रिकेटर हैं। यहां हर गली में एक रैना तैयार है। युवाओं को बस बेहतर मंच और अवसर की जरूरत है। यह आयोजन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफार्म साबित होगा। देर शाम तक ट्रायल की प्रक्रिया होती रही। आयोजकों की ओर से व्हाट्सएप के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर विवि की कुलपति डॉ. दीपा शर्मा, कुलसचिव डॉ. वीपी राकेश, प्रतिकुलपति डॉ. हर्षित सिन्हा और डॉ. वैभव श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान का मिलेगा मौका
आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता ने कहा कि सुरेश रैना का आगमन युवा क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करेगा। चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान का अवसर मिलेगा। आईआईएमटी इन्वेडर्स टीम के ऑनर एवं समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ में टेनिस बॉल क्रिकेट की गैलेंट एलएलसीटेन-10 लीग में अपनी टीम आईआईएमटी इन्वेडर्स को लेकर हम बेहद रोमांचित हैं। हम खेल के प्रति जुनून के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके साथ ही मैदान और इसके बाहर प्रशंसकों को अविस्मरणीय अनुभव देने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।
खिलाड़ियों पर होगी इनामों की बौछार
एलएलसीटेन-10 लीग में जीतने वाली टीम को 10 लाख रुपये, उपविजेता टीम को पांच लाख रुपये दिये जाएंगे। मैन ऑफ द सीरीज को गिफ्ट में एक कार दी जाएगी और वहीं टूर्नामेंट के शीर्ष 9 खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप इलेक्ट्रिक बाइक दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें