कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन मन्दिर के 25 वर्ष पूर्ण होने पर परम पूज्य मुनि श्री 108 अनुकरण सागर महाराज एवं श्री 108 अनुशासन महाराज के सानिध्य में भव्य विशाल रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा नटराज चौराहे से शुरू होकर छोटे बाजार, बड़ा बजार होते हुए सारु फैक्टरी में पहुंची। रथ यात्रा का जगह-जगह आरती से भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल भक्त भजन व नृत्य करते हुए चल रहे थे। सारु फैक्टरी मे अभिषेक शान्ति धारा गौरव जैन ने किया। इस दौरान देवेंद्र जैन, राजीव जैन, डा. अमित जैन, श्रीपाल जैन, विपिन जैन, सुकौशल जैन, शुभम जैन, रिषभ जैन, आशीष जैन आदि मौजूद रहे।