फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लिसाड़ी गेट में युवक पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। लिसाड़ी गेट की ईदगाह कॉलोनी में बाइक सवार तीन युवकों ने युवक पर फायरिंग की। युवक ने किसी तरह घर में घुसकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ कोतवाली ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। उन्होंने आसपास की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन परिजनों को दिया है।
ईदगाह कॉलोनी निवासी मुशर्रफ ने बताया कि उसके मकान के पीछे एक महिला का खाली प्लॉट है। इसमें बारिश का पानी भर जाता है। जलभराव से मकान की दीवारों में दरारें आ गई है। उसने महिला से जलभराव समाप्त करने को कहा तो उनमें कहासुनी हो गई। दोनों में पहले से विवाद चल रहा है। महिला ने अपने परिजनों से शिकायत की।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके तीन परिजन बाइक से पहुंचे। कपड़े से चेहरा छिपाए तीनों बाइक सवार युवकों ने मुशर्रफ को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। मुशर्रफ दौड़कर घर में घुस गया। बाइक सवार बदमाशों ने घर के सामने जाकर फिर फायर किया। फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। सख्त कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें