फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में 50 फीट गहरे कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत, पुलिस मान रही संदिग्ध, दो रिश्तेदार हिरासत में

Sat, 16 Jul 2022 06:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के अमीनगर सराय थानाक्षेत्र में शनिवार को 50 फुट गहरे कुएं में गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में अमीनगर सराय थानाक्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। युवक 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शख्स को रेस्क्यू कराया लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder And suicide: साथ जिए, साथ मरेंगे कहकर तमंचे से प्रेमिका पर दाग दीं चार गोलियां, एकसाथ जली दोनों की चिताएं

जानकारी के अनुसार अमीनगर सराय थानाक्षेत्र के सिंघावली अहीर गांव निवासी किसान ब्रम्सिंह के नलकूप पर तीन लोग बैठे हुए थे। इनमें डालूहेड़ा निवासी राजबीर (45) पुत्र चंदी अपने रिश्तेदारों के साथ बैठा हुआ था। बात करते करते वह अचानक नलकूप के पास बने 50 फुट गहरे कुएं में जा गिरा। व्यक्ति के गिरते ही रिश्तेदारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कई घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर राजबीर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें