फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी ले रहा युवक गंगनहर में गिरा, मौत

विज्ञापन
भोला झाल पर सेल्फी लेते हुए गंगनहर में गिरकर डूबने से मरें अलसमत की फाइल फोटो - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सेल्फी लेते हुए गंगनहर में गिरा युवक, मौत
विज्ञापन

जानीखुर्द। भोला झाल पर पत्नी के साथ सेल्फी लेने पहुंचा युवक नहर में गिर गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के गांवों से बुलाए गए गोताखोरों ने युवक को तलाश किया। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों को युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव ले गए।
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शाहजहां कॉलोनी निवासी अलसमत(24) पुत्र ताहिर अली मंगलवार को गांव पेपला में रिश्तेदार इस्लामुद्दीन के यहां वलीमा समारोह में शामिल होने पत्नी के साथ आया था। अलसमत का विवाह चार माह पूर्व ही हुआ था। पपेला में शाम को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अलसमत पत्नी के साथ घूमने भोला झाल आ गया। दोनों भोला झाल स्थित चक्की नाले की रेलिंग पर खडे़ होकर सेल्फी लेने लगे। इस दौरान अलसमत अकेले रेलिंग के अंदर जाकर सेल्फी लेने लगा। अचानक उसका संतुलन बिगड़ और वह गंगनहर में गिर गया। यह देख उसकी पत्नी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ युवकों ने गंगनहर में युवक को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आसपास के गांवों से गोताखोर बुलाए गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने अलसमत को खोज निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिजनों का रो रोकर बुराहाल
अलसमत के गंगनहर में गिरने की सूचना पर परिजन और पेपला से रिश्तेदार भी पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। परिजनों ने पुलिस ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा कानूनी कार्रवाई से मना करने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर मेरठ चले गए।
अलग-अलग ले रहा था सेल्फी
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पत्नी के साथ वहां आया था। पहले तो उसे पत्नी के साथ सेल्फी ली। इसके बाद उसने झाल के समाने खडे़ होकर सेल्फी ली। इस दौरान उसने रेलिंग के अंदर आकर सेल्फी लेनी चाही, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह गंगनहर में गिर गया।
विज्ञापन

विवाहिता ने भी कूदने की कोशिश की
अलसमत के गंगनहर में गिरने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों से लिपटकर अलसमत की पत्नी रोने लगी। उसने परिजनों से कहा कि अलसमत को बचा लो। इस दौरान महिला ने भी गंगनहर में कूदने की कोशिश की, लेकिन परिजनों उसे जैसे तैसे वहां से ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें