फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

Tue, 28 Jul 2020 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव अतराड़ा में रविवार को शराब के ठेके के पास खाली प्लाट में एक युवक मृत पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक युवक बिहार निवासी था और गांव के ही एक किसान के यहां नौकर था। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन


खरखौदा थाना क्षेत्र के अतराड़ा गांव के लोगों के अनुसार बिहार निवासी 25 वर्षीय युवक नंदू पिछले करीब पंद्रह सालों से अतराड़ा में किसानों के यहां नौकर का काम करता था। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक साल से वह गांव के ही एक किसान के यहां नौकर था।

रविवार दोपहर वह गांव में स्थित शराब के ठेके के सामने रास्ते के किनारे खाली प्लाट में मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन ग्रामीणों में चर्चा है कि नंदू नशे का आदी था।
विज्ञापन


उसके शरीर पर कई चोट के निशान भी मिले। लोगों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। वहीं, थाना प्रभारी खरखौदा अरविंद शर्मा के अनुसार युवक लंबे समय से गांव में अलग-अलग किसानों के यहां नौकर रहा। उसकी मौत कैसे हुई, वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें