फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। शनिवार शाम गढ़ी कॉलोनी निवासी बाइक सवार दो युवक किशोरपुर गांव के नजदीक मध्य गंगनहर पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के वक्त यह दोनों बिजनौर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की गढ़ी कॉलोनी निवासी उदय (20) पुत्र विश्वनाथ अपने साथी देवांश पुत्र निताई के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में बिजनौर जा रहे थे। जब यह किशोरपुर गांव के समीप मध्य गंग नहर पुल के आस पास पहुंचे तो आगे से तीव्र गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरते ही उदय बेहोश हो गया और देवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को मवाना सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उदय को मृत घोषित कर दिया। वहीं देवांश की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
उधर, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि मृतक उदय की अभी शादी नहीं हुई है। वह दो भाइयों में बड़ा था और मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन


दिवाली के बाद मातम में बदली खुशियां
मृतक के पिता विश्वनाथ ने बताया कि उनके बेटे ने घर पर ही परिवार के साथ दीपावली का त्योहार हंसी-खुशी से मनाया। उन्हें क्या पता था कि आज के दिन उनके बेटे के साथ इतना बड़ा हादसा होगा और वह त्योहार के दिन उन्हें छोड़कर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें