मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित प्रवेश विहार में धनतेरस पर पटाखे छुड़ाने को लेकर हुए विवाद के चलते यूपी पुलिस के कांस्टेबल ने पड़ोसियों के साथ गाली गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर दिया। शनिवार को पीड़ित राजकुमार कॉलोनी के लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उसने बताया कि मेरा बेटा विशाल पड़ोसी मदन शर्मा के बेटे अभिषेक शर्मा के साथ पटाखे फोड़ रहा था। तभी कांस्टेबल ने मदन शर्मा को फोन कर उन्हें व मुझे जातिसूचक शब्द कहे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए। संवाद