फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खिवाई में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के खिवाई कस्बे में सोमवार सुबह कुनाल की अचानक मौत हो गई। वह रविवार रात ठीक था। रात में सोते हुए उसकी मौत हो गई। सुबह वह मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खिवाई निवासी 18 वर्षीय कुनाल पुत्र स्वर्गीय रवि अपने परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक वह रविवार रात सामान्य रूप से परिवार के साथ मौजूद था और बाद में अपने कमरे में चला गया था। सोमवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें