फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: झगड़ा हुआ तो गर्लफ्रेंड ने बंद किया मोबाइल फोन, शाहवेज ने फंदा लगाकर दे दी जान, कमरे में मिला शव

Wed, 18 Feb 2026 11:16 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लक्खीपुरा में 20 वर्षीय युवक ने प्रेमिका से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में 20 वर्षीय शाहवेज ने प्रेमिका से विवाद के बाद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


मोबाइल बंद होने से था परेशान
बताया गया कि शाहवेज का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार रात दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद युवती ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इससे आहत होकर शाहवेज ने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट संकट: कोर्ट से नहीं राहत, अब भगवान पर भरोसा, व्यापारियों ने पढा सुंदरकांड, PM से मिलने की जिद
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह परिजनों को चला घटना का पता
मंगलवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो शाहवेज का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि युवक पावरलूम फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

अभी तक नहीं दी गई कोई तहरीर
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें