फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भाई घायल
विज्ञापन

दौराला। दौराला थाना क्षेत्र में हाईवे पर नंगली गेट के सामने शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। परिजनों ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मृतक युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना देहली गेट क्षेत्र निवासी बाबर शनिवार को अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर खतौली से मेरठ आ रहा था। शनिवार देर रात हाईवे पर नंगली गेट के सामने उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोेनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बाबर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को पंचनामे के बाद अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी किरनपाल सिंह का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इनकार कर दिया। घायल अभी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें