नशे की हालत में टब में गिर जाने से युवक की मौत
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव में शराब के सेवन के बाद नहाने के दौरान टब में गिर जाने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने गुपचुप तरीके से मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चुनाव के लिए शराब बांटी जा रही है। युवक पिछले कई दिनों से शराब पी रहा था।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए शराब का वितरण किया जा रहा है। गांव में एक युवक पिछले कई दिन से शराब पी रहा था। रविवार को होली पर भी युवक ने शराब का सेवन किया। अत्यधिक शराब के सेवन के बाद युवक नहाने के लिए गया। नशे में होने के कारण युवक टब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी शिववीर भदौरिया का कहना है कि नशे की हालत में नहाने के दौरान युवक की मौत की जानकारी मिली है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।