फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जामुन के पेड़ से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। ईदगाह रोड निवासी इसरार की जामुन के पेड़ से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर के ईदगाह रोड निवासी इसरार पुत्र हाजी कलवा का परिवार परचून का कारोबार करता है। शुक्रवार को इसरार जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि युवक की मौत के मामले में परिजनों ने कोई भी तहरीर नहीं दी और नाम ही शव का पोस्टमार्टम कराया।पेड़ से गिरने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें