एचटी लाइन से टकराया लोहे का पाइप, परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कालंद चुंगी पर दुकान की छत पर सोलर पैनल लगाने के दौरान लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराने पर करंट लगने से जुनेद की मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव दफना दिया।
कस्बे के मोहल्ला ईकड़ी रोड स्थित धर्मपुरी निवासी जुनेद पुत्र जाहिद कालंद चुंगी स्थित एक दुकान पर मिनी मेट्रो की मरम्मत का काम करता था। बताया गया कि शनिवार को दुकान की छत पर सोलर पैनल लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान जुनेद ऊपर पहुंचा। वह फाइप उठाने लगा, तो लोहे का पाइप पास से गुजर रही एचटी लाइन से टकरा गया। पाइप में करंट उतरने से जुनेद उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से जुनेद की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। बाद में परिजनों और रिश्तेदारों ने गमगीन माहौल में जुनेद को दफरा दिया। मोहल्ले में भी शोक व्याप्त है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों पुलिस को हादसे की जानकारी नहीं दी है।
-