फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर के पुठा फाटक के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र स्थित पुठा फाटक के निकट रविवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पुठा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। बाद में उसकी पहचान शुभम (22) पुत्र वीरेंद्र कुमार यादव निवासी महादेव नगरी, अछरोंडा थाना परतापुर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि शुभम कुछ समय से परिवार से अलग रह रहा था। किसी कंपनी में काम करता था। रविवार सुबह पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें