फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल, सिर और चेहरे की हड्डियां टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मेरठ रोड पर जीजी मॉल के सामने सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की जांच में सिर और चेहरे की हड्डियों में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मिर्दगान निवासी युसुफ पुत्र अब्दुल करीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे उसके भाई अली के साथ जीजी मॉल के सामने सड़क हादसा हुआ। अली को टाटा टियागो कार ने टक्कर मारी। हादसे में अली गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए आरएन अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बाद घायल के भाई युसुफ ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें