फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसाद में गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवसाद में गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। खोड़ दयालपुर निवासी एक व्यक्ति ने कस्बे की भीम नगर कॉलोनी में अपने प्लॉट पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव के नजदीक से एक तमंचा बरामद किया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस इसे अवसाद के कारण उठाया गया कदम मान रही है।
क्षेत्र के गांव खोड़ दयालपुर निवासी कमल किशोर (40) पुत्र चंद्रभान ने कुछ महीने पहले हस्तिनापुर की भीम नगर कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदा था। बुधवार को वह अपने प्लॉट पर पहुंचा। आसपास के लोगों को अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमल किशोर का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। शव के नजदीक ही 315 बोर का एक तमंचा भी पड़ा था। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर सीओ मवाना भी पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन

वहीं, कमल किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बे के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने बताया कि कमल किशोर काफी दिनों से अवसाद में चल रहा था। किसी बात को लेकर वह काफी दिनों से तनाव में था।
सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह ने का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। कमल ने अपने दोस्त से फोन पर बात कर आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मामले के अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दो भाइयों पर जानलेवा हमला
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी नाजिम पुत्र बुंदू ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि मोहल्ले के ही दो लोगों ने जान से मारने की नीयत से उस पर तथा उसके भाई पर धारदार हथियार से हमला किया। जिसमेें वह घायल हो गया। जबकि उसके भाई पर इकरामुद्दीन पर तमंचे से फायर किया। जिसमें वह बाल-बाल बचा। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें