बागपत जनपद के खेड़की गांव निवासी सागर शर्मा को इंस्टाग्राम पर सीरत नाम की महिला से नौकरी को लेकर संपर्क हुआ। महिला ने खुद को एक कंपनी से जुड़ा बताते हुए युवक को चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में बुलाया।
फाइल चार्ज के नाम पर वसूली
चंडीगढ़ के सेक्टर-31 स्थित ‘वीजाहट’ नाम के कार्यालय में सागर की मुलाकात अमन नाम के युवक से कराई गई। दोनों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर शपथपत्र तैयार कराया और फाइल चार्ज के नाम पर 75 हजार रुपये नकद व पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।
पासपोर्ट भी अपने कब्जे में लिया
आरोपियों ने दस्तावेज जांच के बहाने युवक का पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। बाद में जब सागर दोबारा जानकारी लेने पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारी ने गुरुप्रीत से संपर्क करने को कहा।
अभद्रता के बाद हुआ ठगी का खुलासा
फोन पर गुरुप्रीत ने युवक से अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।