फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर की रिहाई का जश्न मना रहे भीम आर्मी के समर्थकाें की नमाजियों के साथ मारपीट, पथराव

Mon, 17 Sep 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के सरसावा  थाना क्षेत्र के ग्राम सरगथलवाला में भीम आर्मी के मुखिया की जेल से रिहाई की खुशी मना रहे कार्यकर्ताओं का नमाज पढ़ रहे लोगों से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारने के बाद पथराव कर रहे लोग भागे। लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया है। जानें पूरा मामला:-
विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम सरगथलवाला के दलित समाज के युवक डीजे बजाकर तथा मिठाई बांटकर भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की रिहाई का जश्न मना रहे थे। बताया जाता है कि उस समय मस्जिद में नमाज हो रही थी जिसके कारण मुस्लिमों ने जश्न मना रहे युवकों को रोका तथा नमाज के बाद डीजे बजाने को कहा।

आरोप है कि जश्न मना रहे युवक नहीं माने तथा डीजे बजाते रहे। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया।  
विज्ञापन

पत्थरबाजी के करीब दो घंटे बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची तथा अन्य थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही फिर से दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मामले का निपटाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष पीछे हटने के तैयार नहीं हुए और हंगामा शुरू कर दिया।

जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और लाठियां फटकार कर सभी को खदेड़ दिया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में रात्री में पुलिस तैनात कर दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें