फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सटीक पंच लगाकर मंडल की टीम में बनाई जगह

विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता को चुनी गई मेरठ की टीम
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के बाद 10 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 9 अक्तूबर तक गाजियाबाद में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मंडलीय ट्रायल हुए। इसमें महिला बॉक्सरों ने सटीक पंच लगाकर मंडल की टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन

बॉक्सिंग कोच अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल प्रतियोगिता के बाद चुनी गई टीम में दस महिला बॉक्सरों का चयन किया गया। इसमें 45-48 किलोग्राम भार वर्ग में बागपत की भूमि, 48-51 किलोग्राम में मेरठ की राशि शर्मा, 51-54 किलोग्राम में गौतमबुद्धनगर की संजली यादव, 54-57 किलोग्राम वर्ग में बागपत की काजल रानी, 57-60 किलोग्राम वर्ग में बागपत की शिवानी रानी, 60-65 किलोग्राम में बुलंदशहर की वर्षा रानी, 65-70 किलोग्राम में बुलंदशहर की कोमल, 70-75 किलोग्राम वर्ग में गौतमबुद्धनगर की जिया, 75-80 किलोग्राम वर्ग में बागपत की स्नेहा और 80 प्लस में मेरठ की अंशिका चौधरी का चयन किया गया। प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की ओर से भी बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें