फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समर गार्डन में युवक को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों पर लगाया गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। समर गार्डन में दो महीने का वेतन मांगने गए युवक को मालिक ने भाइयों के साथ मिलकर जमकर पीटा। पीड़ित के भाई व अन्य लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आरोपी भाग गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लिसाड़ी गेट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
समर गार्डन आयशा मस्जिद निवासी हसीन ने लिसाडी गेट थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह सुहेल के पास वेल्डिंग का काम करता है। महीने के 16 हजार रुपये वेतन तय हुआ था। आरोप है कि दो माह से उसे सुहेल ने वेतन नहीं दिया। बृहस्पतिवार को वह वेतन मांगने सुहेल के घर चला गया। सुहेल ने हसीन से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने भाई बब्बल, सोनू व मोनू को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडे से उसे बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर हसीन का भाई वसीम उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट कर दी। तमंचे से उस पर फायर किया। वह गोली लगने से बाल-बाल बचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हसीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। मारपीट का मामला है। जिसमें पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें