फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

लावड़।
खरदौनी गांव के कब्रिस्तान में मंगलवार शाम एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी जेब से निकले आधार कार्ड से पुलिस ने शव की शनाख्त की।
गांव के कब्रिस्तान में शाम को कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गेंद पास में गेहूं के खेत में चली गई। एक बच्चा गेंद लेने खेत पहुंचा तो वहां पेड़ से लटका शव दिखाई दिया। बच्चों ने गांव में आकर जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो युवक का शव लटका पाया। सूचना पर इंचौली थाना प्रभारी अंकित चौहान मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। तलाशी में युवक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल, गाड़ी की चाबी और आधार कार्ड निकला। युवक की पहचान वकील पुत्र मुश्तफा निवासी डोढ़ा बागपत के रूप में हुई। पुलिस पता लगा रही है कि युवक गाड़ी लेकर आया था या नहीं। पुलिस आसपास स्कार्पियो की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा हादसा होने से बचा
कब्रिस्तान में पेड़ से लटके शव को पुलिस उतारकर बाहर ले आई। वहां पेड़ के नीचे काफी संख्या में ग्रामीण खड़े थे। इस दौरान अचानक पेड़ टूट गया। ग्रामीण दौड़ पड़े और हादसा होने से बच गया। पुलिस के वाहन भी पेड़ की चपेट में आने से बचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें