फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत से गन्ना चोरी करने के विरोध में युवक को पीटा

Sat, 14 Feb 2026 09:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मोती में खेत से गन्ना चोरी करने के विरोध में आरोपियों ने किसान विनीत के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में थाने पहुंचे युवक को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित विनीत ने तहरीर में बताया कि दो दिन पहले उसके खेत से बड़ी मात्रा में गन्ना चोरी हो गया था। शनिवार को उसे पता चला कि उसके खेत से गांव निवासी आरोपियों ने गन्ना चोरी किया है। इसके बाद वह आरोपियों के घर पर इसका विरोध करने गया। जिस पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। जब उसने गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। खून से लथपथ वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मरने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इसके बाद पीड़ित घायल अवस्था में परिजनों के साथ थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर में आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जांच कर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें