फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाली-गलौज के विरोध में युवक को पीटा, घर पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के मंडी चमारान मोहल्ले में बुधवार शाम रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके भाई और बहन के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

मोहल्ला मंडी चमारान निवासी गोविंदा अपने मकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर उसका भाई और बहन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर पथराव किया और मकान पर लगा बिजली का मीटर भी तोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें