फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंजिश में युवक के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कमरानवाबान मोहल्ले में बृहस्पतिवार को रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक की नाक की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन

पीड़ित दीन मोहम्मद ने बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर अपने घर पर था। तभी मोहल्ले के सात-आठ लोग उसके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर उसकी पत्नी गुलशन और परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें