संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कलां में लकड़ी काटने की कुल्हाड़ी वापस मांगने पर जावेद के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। परिजनों के साथ थाने पहुंची घायल को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जावेद ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी लकड़ी काटने के नाम पर कुल्हाड़ी ले गए थे। मंगलवार को उसे कुल्हाड़ी से कुछ काम पड़ा तो वह आरोपी के घर मांगने के लिए चला गया। इसके बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ी देने से मना करते हुए उसके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।