फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक को काम देने के बहाने घर से बुलाया फिर पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

Thu, 29 Aug 2019 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ...कंकरखेड़ा नंगलाताशी में युवक की हत्या कर शव फेंकने का मामला। मौके पर पड़ा हुआ युवक का शव। - फोटो : MEERUT
विज्ञापन
मेरठ के कंकरखेड़ा में बुधवार को मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। शव को पास ही गैस गोदाम के पीछे खाली पड़े मकान में फेंक दिया गया। परिजनों ने जहां लेनदेन का विवाद बताया तो पुलिस के अनुसार हत्या को अवैध संबंधों का बदला लेने की नीयत से अंजाम दिया गया। हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थानाक्षेत्र के गांव शबाहैड़ी निवासी जान मोहम्मद (35) पुत्र तैय्यब सरिया बांधने का काम करता था। बुधवार शाम उसका शव नंगलाताशी में गैस गोदाम के पीछे पड़ा मिला।

गोदाम के पास ही इंवर्टर बैटरी की फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी हरेंद्र ने शव पड़ा देखा तो शोर मचा दिया। सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के अनुसार युवक के शव की शनाख्त उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर जान मोहम्मद के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे जान मोहम्मद के बहनोई फरमान ने बताया कि जान मोहम्मद की कंकरखेड़ा क्षेत्र में रहने वाले अरुण नाम के युवक से दोस्ती थी। बिहार निवासी अरुण भी सरिया बांधने का काम करता है। आरोप है कि अरुण और जान मोहम्मद में करीब चार माह पूर्व पुरकाजी में प्लॉट को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि बाद में समझौता हो गया था। जान मोहम्मद को अरुण ने बुधवार को यह कहकर मेरठ बुलाया था कि कंकरखेड़ा में सरिया बांधने का बड़ा काम मिला है। जिसके बाद जान मोहम्मद की हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार अरुण ने इससे पूर्व जान मोहम्मद के खिलाफ थाना मेडिकल पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। जिसमें 50 हजार रुपये में समझौता हुआ था। अरुण को शक था कि जान मोहम्मद के उसकी पत्नी से निकटता है। इसका बदला लेने के लिए हत्या को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शराब पिलाकर की हत्या
परिजनों ने अंदेशा जताया है कि शराब पिलाकर जान मोहम्मद की हत्या की गई। घटनास्थल पर डिस्पोजल गिलास, नमकीन के पैकेट भी पड़े मिले। जिन्हें देखने से प्रतीत होता है कि हत्यारों ने युवक के साथ पहले शराब पी और पिलाई। उसके बाद उसकी हत्या कर दी।

वहीं मौके पर जहां शव पड़ा मिला, वहीं मिट्टी खुर्दबुर्द पड़ी थी। पीछे ऊंची घास भी तहस नहस पड़ी थी। युवक के कपड़े बुरी तरह से फटे थे। मौके पर स्थिति साफ बता रही थी कि युवक की हत्या यहीं पर हुई। मरने से पूर्व युवक ने बचने के लिए खूब संघर्ष किया।

मुझे बचा लो...
सीओ दौराला जितेंद्र कुमार सरगम के अनुसार जान मोहम्मद शादीशुदा था। पत्नी और चार बच्चे हैं। यह भी सामने आया है कि हत्या करने से पूर्व आरोपियों ने जान मोहम्मद की फोन पर उसके परिजनों से बात कराई थी। जिसमें जान मोहम्मद ने कहा था कि मुझे यहां बंधक बनाकर रखा गया है, मुझे बचा लो। अभी तक की जांच में सामने आ रहा है कि हत्या अवैध संबंधों में हुई है। हत्यारोपी अरुण की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें