रोहटा। अरनावली निवासी ज्ञान सिंह पुत्र जगराज ने रोहटा थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार देर रात उसका बेटा प्रवेश घर से निकलकर सड़क की ओर घूमने गया था। आरोप है कि दूध की डेयरी के पास पहुंचने पर वहां खड़े शाहरुख उर्फ बिलाल ने प्रवेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर शाहरुख ने अपने भाई इरफान उर्फ सगीर और आफताब के साथ मिलकर प्रवेश से मारपीट कर दी। आरोप है कि इसी दौरान शाहरुख ने ईंट से प्रवेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का उपचार कराया। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया। सीओ सरधना आशुतोष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।