फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान से नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। गांव पसवाड़ा में बृहस्पतिवार की रात चोर मैन गेट फांदकर मकान में अंदर घुसकर सेफ का ताला तोड़कर 10 हजार नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता ने परीक्षितगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव पसवाड़ा निवासी समरीन पत्नी असलम बृहस्पतिवार की रात अपने बच्चों के साथ घर के आंगन में सोई हुई थी। पीड़िता का पति असलम ट्रक चालक है। और वह घर से बाहर गया हुआ था। रात में चोर मुख्य दरवाजा को फांदकर घर में घुसे और कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर एक जोड़ी सोने के कुंडल, चांदी का गले का सेट, हस्त फूल, पाजेब व 10 हजार की नकदी चोरी कर फरार हो गए।
शुक्रवार सुबह पीड़िता की आंख खुली तो घर में चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें